फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उत्तर पुस्तिका की जांच के साथ पोर्टल पर भी अपलोड होंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में यूपी बोर्ड बड़ा बदलाव करने जा रहा है।
परीक्षक अब पूर्व की तरह उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के साथ अवार्ड ब्लैंक पर अंक दर्ज करेंगे। इसके साथ ही पहली बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर भी ऑनलाइन अंक अपलोड करेंगे। इस व्यवस्था से परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया तेज होगी और परिणाम घोषित करने में समय कम लगेगा।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह वर्ष 2025 की प्रायोगिक परीक्षा में ऑनलाइन अंक प्रदान करने का सफल प्रयोग कर चुके हैं। अब बोर्ड उसी मॉडल को लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में लागू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में जिले से हाईस्कूल में 66,449 और इंटरमीडिएट में 70,958 छात्र-छात्राएं यानी कुल 1,37,456 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण : बोर्ड की योजना को लागू करने के लिए परीक्षकों को ऑनलाइन अंक दर्ज करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि प्रक्रिया में त्रुटि और रिजल्ट में देरी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें