फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय क्षेत्र के नवली गांव स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवराई एसडीएम संजय कुमार यादव व एसओ राजीव कुमार त्रिपाठी ने किसी तरह से समझाकर किसानों को शांत कराया। फिर पुलिस की निगरानी में धान की खरीदारी शुरू हुई, तब जाकर रास्ता जाम समाप्त हुआ। रास्ता जाम होने के कारण मौके पर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं अंजनी सिंह, मुन्ना, कुष, कृष्णा, राजेश, प्रमोद आदि किसानों का आरोप था कि धान क्रय केंद्र पर मिलर व बिचौलिए हावी हैं। इसके कारण किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। बताया कि लगभग डेढ़ माह से अधिक का समय हो गया लेकिन अब तक केवल 6 किसानों से महज 306 कुंतल धान की ही खरीद हो सकी।
विज्ञापन

जबकि शासनादेश है कि एक दिन में 300 कुंतल धान की खरीद किसानों से की जाए। लेकिन, विभागीय लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो रहा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि धान की खरीदारी में तेजी नहीं आई तो दोबारा हाइवे को जाम किया जाएगा।
वहीं, सेवराई एसडीएम संजय कुमार यादव ने बताया कि किसानों की शिकायत पर वह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की निगरानी में धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। जो बिचौलिए व अन्य लोग बाधक बन रहे हैं, उनको चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें