फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक छत के नीचे आएंगे कलेक्ट्रेट के सभी दफ्तर, मेडिकल कॉलेज तक सड़क होगी चाैड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट के सभी ऑफिस अब एक ही छत के नीचे आएंगे। इसके लिए मल्टी लेवल बिल्डिंग तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही कलेक्ट्रेट से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। मंगलवार को जिले की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। इसके बाद जिला प्रशासन ने कवायद भी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकेत दिए थे। मीडिया से बातचीत में कहा था कि गाजीपुर की जनता को जल्द ही विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की सौगात मिलेगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट से लेकर मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन से मांगा है। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी तीन हजार से अधिक हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मुख्यमंत्री ने भविष्य में लोगों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के सभी दफ्तरों को एक छत के नीचे लाने को कहा है, जिसके लिए प्रशासन ने आर्किटेक्ट से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें