फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सभी टेलीमेडिसिन सुविधा केंद्र बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टेलीमेडिसिन की सुविधा करीब तीन साल पुरानी है, लेकिन बंद पड़ी है। स्थिति यह है कि मनिहारी, करंडा, बरूईन, खानपुर, सुभाखरपुर और मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेंटर बनाकर निजी संस्था के कर्मियों द्वारा संचालन किया जा रहा था, लेकिन उनके द्वारा काम छोड़ने से यह सुविधा बेपटरी हो गई। ऐसे में इस सुविधा को सुुदृढ़ करने के लिए सीएचओ की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। उन्हें लैपटॉप मुहैया कराकर एक बार फिर से संचालन को लेकर ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक और विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए शासन ने टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की थी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार हो सके। इसके संचालन की जिम्मेदारी निजी संस्था को दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए चिन्हित मनिहारी, करंडा, बरूईन, खानपुर, सुभाखरपुर और मुहम्मदाबाद सीएचसी में एक कक्ष मुहैया कराया गया था, जिसमें कम्प्यूटर और इंटनेट की सुविधा दी गई थी। डॉक्टरों की अनुपस्थिति और खाली पड़े पदों के चलते मरीजों को दिक्कत न हो, इसके चिकित्सकों से मरीजों को ऑनलाइन करके उनसे परामर्श लेकर उपचार किया जा सके। बावजूद इन जगहों पर संचालित टेली मेडिसिन सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया। एक बार फिर शासन इस सुविधा को सुदृढ़ करने को लेकर ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान किया जा सके। अब हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर इस सुविधा की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए यहां तैनात सीएचओ को शासन की ओर से लैपटॉप और वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस संबंध में एसीएमओ डा. केके वर्मा ने बताया कि अब हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर टेली मेडिसिन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए सीएचओ को लैपटॉप उपलब्ध कराया जा रहा है।
128 सीएचओ को दिया गया लैपटाप
जिले के बाराचवर सीएचसी के छह, भदौरा चार, बिरनो 12, देवकली 10, गौड़ऊर पांच, जखनिया सात, करंडा छह, कासिमाबाद 13, मनिहारी सात, मरदह 14, मिर्जापुर तीन, मुहम्मदाबाद 13, रेवतीपुर सात, सुभाखरपुर छह और जमानिया क्षेत्र के आठ वेलनेस सेंटरों पर तैनात सीएचओ को लैपटॉप उपलब्ध कराया गया। उन्हें वाई फाई की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे टेलीमेडिसिन से मरीजों का उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

सीएचओ को लैपटॉप का वितरण किया
जमानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीएचओ को लैपटॉप का वितरण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रविरंजन ने केंद्र से संबद्ध छह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को विभाग की ओर से निर्धारित सूची के अनुसार लैपटॉप का वितरण किया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था का ढांचा मजबूत करने के लिए सीएचओ की नियुक्ति की गई है। इस कार्य को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से सीएचओ को लैपटॉप दिया जा रहा है। इसके माध्यम से सीएचओ द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में चिन्हित किए गए मरीजों एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारियों के डाटा को वह लैपटॉप में दर्ज करेंगे। इसमें दर्ज हर गतिविधि को प्रदेश स्तर के उच्चाधिकारी देख सकेंगे। इस मौके पर डॉ. एमके सिंह, डॉ. रमेश रत्नाकर, डॉ. अभिषेक यादव, फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला, श्वेताभ सिंह, अभयराज सिंह, समीर पांडेय, वंदना वर्मा, निशा राय, वर्षा, उमा पव पूनम आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें