फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे वाह्य केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में सभी 229 केंद्रों पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। ये जिम्मेदारी राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सौंपी गई है। मानिटरिंग सेल का गठन कर लिया गया है। कंट्रोल रूम की स्थापना राजकीय सिटी इंटर कालेज में की गई है।
विज्ञापन

आगामी चौबीस मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शनिवार से शुरू है। रविवार की शाम तक डेढ़ सौ से अधिक विद्यालयों को कापी का वितरण किया जा चुका है। सोमवार को सभी केंद्रों को कापियों का वितरण पूरा कर लिया जाएगा। इसके पहले केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के साथ ही पेपर को केंद्रों पर डबल लाक में रखे जाने के अलावा केंद्रों पर आलमारी के साथ ही शेष सभी व्यवस्थाएं भी पूरी कराई जा रही हैं। परीक्षा की तिथि तय होने के बाद केंद्रों पर परीक्षा संबंधित तैयारियां भी तेज हो गई है। बीते शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों संग बैठक करके समय से सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया था। मालूम हो कि इस वर्ष की परीक्षा में दोनों कक्षाओं के एक लाख 49 हजार 701 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें