फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय नवमी: आंवले के वृक्ष की परिक्रमा कर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
शहर के महुआबााग स्थित श्रीराम शिव मंदिर में  आंवला के पेड़ के नीचे पूजा पाठ करते श्रद्धालु। संव
विज्ञापन
जमानिया। अक्षय नवमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता की कामना की। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर आंवले के वृक्षों के नीचे पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आंवले के वृक्ष का पूजन किया और परंपरानुसार उसकी परिक्रमा की। पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पर्व के धार्मिक महत्व के बारे में पंडित रिपुंजय मिश्रा और उद्धव पाण्डेय ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। इसे आंवला नवमी और सतयुगादि नवमी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी तिथि से सतयुग का आरंभ हुआ था और भगवान विष्णु ने आंवले के वृक्ष में निवास किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्षय का अर्थ है जिसका कभी नाश न हो। आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक किए गए जप-तप, पूजा-पाठ और जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है तथा जीवन में आरोग्य और सौभाग्य बना रहता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें