फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने कल गाजीपुर आएंगे अखिलेश यादव, अफजाल के घर पहुंचकर देंगे श्रद्धांजलि

Sat, 06 Apr 2024 01:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक जताने वालों का तांता लगा है। इसी क्रम में अखिलेश यादव भी सात अप्रैल को गाजीपुर आ रहे हैं। वे मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात अप्रैल को आएंगे। वह शोक जताने के लिए फाटक स्थिति सांसद अफजाल अंसारी के घर जाएंगे। इस बात की पुष्टि सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की है।

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में सपा सुप्रीमो नेता विरोधी दल विधानसभा अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से सात अप्रैल को दिन में 11 बजे चलेंगे और 11.45 बजे वाराणसी आएंगे। 

इसके बाद 12 बजे रवाना होकर 12:30 बजे मुहम्मदाबाद स्थित अष्ट शहीद इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां से 12:45 बजे से कार द्वारा सीधे निकलेंगे और मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित करने फाटक स्थित सांसद और गाजीपुर लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी के घर जाएंगे। 
विज्ञापन


वहां से 1:45 बजे निकलकर 2 बजे अष्ट शहीद इंटर कॉलेज स्थित हेलीपैड आएंगे। यहां से दोपहर 2:15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से 3 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें