औड़िहार। सैदपुर कोतवाली अंतर्गत महुलिया ग्राम में बृहस्पतिवार की देर शाम शराब के नशे में युवकों ने मंदिर के पुजारी रामदास की पिटाई कर दी। इसके बाद हनुमानजी के मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही बल्ब आदि फोड़कर भाग निकले। मंदिर के पुजारी ने घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मूर्ति को ठीक कराया जा रहा है l