फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकर्व में अजीत और कंपाउंड में संदीप अव्वल

Mon, 14 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हिंदू पीजी कॉलेज के मैदान पर सोमवार को किया गया। पुरुषों की रिकर्व प्रतियोगिता में अजीत गुप्ता पहले,
विज्ञापन


गौरव दूसरे एवं धरती सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पुरुषों की कंपाउंड प्रतियोगिता में संदीप प्रथम रहे। सभी खिलाड़ी हिंदू पीजी कॉलेज से संबद्ध हैं।

पुरुषों की इंडियन राउंड में अनीस पहले, प्रमोद दूसरे एवं सूर्यप्रताप को तीसरा और महिलाओं की इंडियन राउंड में सविता प्रथम, साधना द्वितीय एवं मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया चैंपियन

रहा। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय ने स्वस्थ खेल भावना को विकसित करने की अपील कर उपस्थित लोगों का ध्यान खेल की विशेषताओं पर आकृष्ट किया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के
विज्ञापन


प्रबंधक लछिराम सिंह यादव ने की। प्राचार्य डा. मिथिलेश कुमार सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. देवेन्द्रनाथ सिंह, रोवर्स

प्रभारी डा. संजय कुमार सिंह, रेंजर्स प्रभारी डा. अरुंधति त्रिवेदी, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अंगद प्रसाद तिवारी, रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डा. अरुण कुमार, डा. राजेन्द्र प्रसाद, डा. विमला देवी, शुभ्रा सिंह, डा. राकेश कुमार सिंह,

डा. राजेश कुमार राय, विराम तिवारी, जितेन्द्र कुमार तिवारी, बलिराम सिंह, मनोज कुमार सिंह, राकेश चौबे तथा कमलेश प्रसाद उपस्थित थे। संचालन डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के
विज्ञापन


क्रीडाधिकारी डा. जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें