फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन संस्कृति के लिए अहिल्याबाई ने अथक प्रयास किए : अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिल्याबाई होलकर कुशल, न्याय प्रिय शासक, अद्वितीय समाजसेवी और सनातन संस्कृति को मजबूत करने वाली धार्मिक प्रवृत्ति की विदुषी महिला थीं। उनके साम्राज्य में अमीर, गरीब समान थे।
विज्ञापन

उन्होंने सिर्फ मंदिर ही नही मार्ग, सराय, गुरुकुल, तालाब, कुंआ, बावड़ी, अभ्यारण्य के निर्माण सहित सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए अथक प्रयास किया। ये बातें बृहस्पतिवार को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी में कहीं।
उन्होंने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई ने देश भर में मुगल आक्रांताओं की ओर से क्षतिग्रस्त किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। उनका जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व, कृतित्व समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस दाैरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेंद्र यादव, भाजपा कार्यकर्ता रामनरायण राय व नरवर में मृत छोटेलाल यादव, रविंद्र यादव, अजय यादव व अमन यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें