फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाउस पाइप फटने से साढ़े तीन घंटे खड़ी रही अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद से बरौनी जा रही 19484 डाउन अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को भक्सी गांव के पास तकनीकी खराबी आने के कारण साढ़े तीन घंटे खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह 10:50 बजे ट्रेन के एस-3, एस-4 और एस-5 कोच में हाउस पाइप फट गया। इसके चलते ट्रेन को दिलदारनगर स्टेशन की डाउन लूप लाइन में खड़ा करना पड़ा। लोको पायलट एमए खान और गार्ड एसपी सिंह ने इसकी सूचना दानापुर रेल कंट्रोल को दी। कंट्रोल से मिले निर्देश के बाद बक्सर से कैरेज वैगन टीम दोपहर 1.30 बजे पाटलिपुत्र लोकमान्य सुपरफास्ट ट्रेन से दिलदारनगर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त पाइप की जगह नया पाइप लगाने का कार्य किया। इसके बाद ट्रेन दोपहर 2.36 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। रेल यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ट्रेन में तकनीकी खराबी आने के कारण मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल को धीना, जमानिया और दरौली स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाद में इनको दिलदारनगर डाउन मेन लाइन से गुजारा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें