फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर हृदय से उदार और कठोर प्रशासिका थीं : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को करंडा और रेवतीपुर ब्लाॅक मुख्यालय में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। करंडा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि रानी अहिल्या बाई होल्कर हृदय से उदार और कठोर प्रशासिका थीं। वह एक प्रभावशाली शासक होने के साथ-साथ एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थीं। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी करंडा सुवेदिता सिंह और संचालन ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राणा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवंजय पांडेय, अमित चौरसिया, सचिव आशीष दुबे, प्रवीण सिंह उपस्थित रहे। उधर, रेवतीपुर ब्लाॅक मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने दीप जलाकर किया।
कहा कि अहिल्याबाई होल्कर सामाजिक सुधारक थीं। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख अजिताभ राय राहुल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत राय, पंकज राय, प्रधान संघ अध्यक्ष विजयशंकर राय, सतेंद्र राय, प्रधान ऋषिकेश राय, महेंद्र उपाध्याय, विनोद पांडेय उपस्थित रहे। संचालन सचिव विनीत राय ने किया। अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर चर्चा की : बिरनो-मरदह। अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को बिरनो एवं मरदह ब्लाॅक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अहिल्याबाई होल्कर के योगदानों की चर्चा हुई। बिरनो क्षेत्र पंचायत के सभागार में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक और ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कौस्तुभमणि पाठक, एडीओ आईएसबी राकेश सिंह, प्रदीप, तेजप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। मरदह ब्लाॅक के सभागार में आयोजित गोष्ठी में पारसनाथ राय ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान की चर्चा की। कहा कि उन्होंने ऐसे समय में शासन किया, जब महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी नगण्य थी। उन्होंने अपने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया। धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया।
इस मौके पर जितेंद्रनाथ पांडेय ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के पांच महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह, ब्लाॅक प्रमुख सीता सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जैनेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, विजय शंकर पांडेय, नीरज सिंह, प्रवीण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें