फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अफजाल अंसारी ने अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा सीट पर लगातार दूसरी बार अफजाल अंसारी सांसद बने। वह इस बार भाजपा के प्रत्याशी पारसनाथ राय को 124861 मतों से हराकर समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की। अफजाल को कुल 539912 वोट मिले जबकि पारसनाथ को 415051 वोट मिले। 2019 में बसपा के टिकट से लड़ते हुए अफजाल अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा को 119392 मतों से हराया था। 2019 में मिले कुल मतों की तुलना में 2024 में अफजाल अंसारी को 4,874 अधिक वोट मिले।
विज्ञापन


गाजीपुर लोकसभा सीट पर दस प्रत्याशियों ने ताल ठोंका था। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बड़ी बेटी नुसरत अंसारी भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थी। हालांकि वो एक भी दिन अपने लिए प्रचार नहीं की थी। वहीं, चुनाव परिणाम को देखे शुरू से बढ़त बनाने रखने वाले सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी 539912 मत के साथ निर्वाचित घोषित हुए, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय 415051 पाकर रहे और तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी डा. उमेश कुमार सिंह 164964 रहे।

वहीं, चौथे स्थान पर नोटा रहा, जिसपर 9065 लोगों ने बटन दबाया। जबकि पांचवें स्थान पर विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के अजय और छठवें स्थान पर निर्दलीय पर्चा भरने वाली और खुद के लिए एक भी दिन प्रचार न करने वाली अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी 4616 रहीं। उधर, शाम को साढ़े छह बजे जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने निर्वाचित घोषित हुए सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को प्रमाणपत्र दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें