फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी तीन घंटे बाद मजदूरी

Mon, 02 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
रुपये
विज्ञापन
मनरेगा के जाब कार्ड धारक अब अपनी मजदूरी मात्र तीन घंटे में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आधार कार्ड का नंबर मनरेगा की बेबसाइट पर डाउनलोड करना होगा। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर रविवार को मजदूर दिवस पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय और उपायुक्त मनरेगा ने सदर विकासखंड के विभिन्न गांवों का निरीक्षण कर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन


रोजगार दिवस के पहले दिन 14 हजार मजदूरों ने काम, 124 से ज्यादा जाब कार्ड बनाने तथा 36 हजार 412 पौधे लगाने की मांग मनेरगा जॉब कार्ड धारकों ने की। जिलाधिकारी ने बीते कुछ दिन पहले मनरेगा को ग्रीन गाजीपुर नाम देते हुए इसका खाका तैयार किया था। इसको अमली जामा पहनाने के लिए ब्लाकों के रोजगार सेवक और  तकनीकी सहायकों दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया था।

प्रत्येक माह के एक तारीख को रोजगार दिवस मनाने की शुरूआत जिले के सभी ग्राम पंचायतों पर की गई। ग्राम पंचायतों में आयोजित दिवस में बीडीओ ने बताया कि मजदूरी का भुगतान करने के लिए एक अप्रैल से एनईएफएमएस (नेशनल इलेक्ट्रानिक फंडामेंटल मैनेजमेंट सिस्टम) लागू हो चुकी है। इससे मनरेगा मजदूरों की मजदूरी एक दिन में उनके खाते में भुगतान कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई परियोजना के तहत बनने वाली नाली  की मांग का मस्टरोल तत्काल जारी करते निर्माण भी कराया जाएगा। भांवरकोल : प्राथमिक विद्यालय में सचिव ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान रामसिंहासन यादव मौजूद रहे। इसके अलावा महेशपुर के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय और पखनपुरा में भी विश्व मजदूर दिवस पर रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें