फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष बाद विद्यालय को मिला अपना नया भवन, बच्चों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। शिक्षा क्षेत्र के रायपुर बाघपुर गांव स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को कई वर्ष बाद मंगलवार को अपना नया भवन मिल गया। इसके चलते छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की अधिग्रहीत जमीन के दायरे में दोनों विद्यालय आ गए। कार्यदायी संस्था ने इसे ध्वस्त कराते हुए गांव स्थित एक निजी भवन को किराए पर लेकर विद्यालय प्रबंध तंत्र को कक्षा चलाने के लिए दिया था। लगभग तीन वर्ष बाद कार्यदाई संस्था ने भवन का निर्माण पूरा कराकर मंगलवार को शिक्षा विभाग को सुपुर्द किया। नए भवन के संचालन से पहले विधि-विधान पूर्वक पूजापाठ किया गया। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश दूबे ने भवन का लोकार्पण फीता काटकर किया। इस अवसर पर बीईओ ने कहा कि विद्यालयों के संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब नए भवन के मिल जाने पर सभी परेशानी दूर हो गई। कार्यक्रम में अवर अभियंता विनोद यादव, ग्राम प्रधान शिवनारायण यादव, राजेश यादव, जेई विनोद यादव, राजीव सिंह, विपिन बहादुर सिंह, विरेंद्र सिंह, राजेश चौबे, जगदीश नारायण चतुर्वेदी, आनंद प्रकाश यादव, वेदप्रकाश पांडेय, अजय त्रिपाठी, शिवबचन यादव, शैलेश यादव, विरेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, कुनेश्वर यादव, हेमवंती प्रजापति, मंजू गौतम, रूपा गुप्ता, आशा किरन यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें