जमानिया। हापुड़ की घटना से नाराज अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही तहसील परिसर से बार अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर बार अध्यक्ष ने कहा कि हापुड़ जनपद के न्यायालय में 29 अगस्त को पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष अधिवक्ताओं को बिना किसी कारण बर्बरतापूर्वक मारपीटा गया था। अब तक दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहीं नहीं अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि जमानिया बार एसोसिएशन हापुड़ द्वारा मांगे गए समर्थन पर अपना समर्थन देता है। जब तक अधिवक्ताओं की मांग पूरी नहीं होगी, तब-तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और किसी भी प्रकार का न्यायालय में कोई न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
इस अवसर पर सचिव अशोक कुमार सिंह‚ उदय नारायण‚ घनश्याम‚ सुरेंद्र प्रसाद‚ बजरंगी यादव‚ फैसल होदा‚ मेराज हसन‚ कमलकांत यादव‚ अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद