फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार सिविल बार एसोसिएशन और सैदपुर बार एसोसिएशन की तरफ से चल रहा क्रमिक अनशन चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं के द्वारा चलाए जा रहे क्रमिक अनशन को समर्थन देते हुए यूपी बार कौंसिल के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने अनशन स्थल पर आकर अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि अधिवक्ताओं की इस लड़ाई में हम पूरी तरह उनके साथ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना अधिकार क्षेत्र के मनमानी तौर पर ग्राम्य न्यायालय जखनिया को भेजी जा रही फाइलें विधि सम्मत नहीं है। अधिवक्ताओं का विरोध समुचित है और इसका समर्थन किया जाएगा। ग्राम्य न्यायालय जखनिया को सैदपुर सिविल न्यायालय से फौजदारी एवं दीवानी की हजारों फाइलें भेजे जाने के मामले से यहां के अधिवक्ताओं ने प्रभारी न्यायिक अधिकारी और उच्च न्यायालय को पत्रक भेजा था, जिसका निस्तारण नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष है। बीते एक अप्रैल से 15 मई तक अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। बीते 16 मई से अधिवक्ता क्रमिक अनशन कर अपनी मांग पर अड़े हैं। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पांडेय, शिवाधार सिंह, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्रनाथ चौबे, दिनेश सिंह, पंकज जायसवाल, ओंकारनाथ राय, सैय्यद जफर, अवनीश चौबे, प्रभात कुमार सिंह, सुशील कमार राय, इरफान अजीज आदि अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें