फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जन्म प्रमाणपत्र के लिए 5 हजार मांगने पर एडीओ पंचायत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। विजिलेंस विभाग की टीम ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कौशल किशोर सिंह को ब्लॉक मुख्यालय पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मरदह विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कौशल किशोर सिंह ने बीते दिनों पप्पू पासवान से उसके भतीजे सूरज कुमार के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पप्पू पासवान ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग के वाराणसी स्थित कार्यालय में की। पुलिस अधीक्षक उप्र सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी की जांच से आरोप की पुष्टि हुई। टीम सुबह की ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच गई। योजना के मुताबिक टीम ने अपना जाल फैलाया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कौशल किशोर सिंह को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें वाराणसी लेकर चली गई।
विज्ञापन

कोई मांगे रिश्वत तो करें यहां शिकायत

विजिलेंस के निरीक्षक रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई कराई जाती है। यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें