उपजिलाधिकारी जमानिया निधि को पत्रक सौंपते अधिवक्तागण। संवाद
गाजीपुर। अधिवक्ता/दस्तावेज लेखक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राइफल क्लब सभागार पहुंचकर एडीएम वेद सिंह चौहान से मुलाकात की। इसपर उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान का आश्वासन देते हुए धरना खत्म कर अपने कार्य पर लौटने की आग्रह किया।
पर संगठन के पदाधिकारी दोबारा लिखित रूप से आदेश को वापस लेने की मांग पर डटे रहे, जिससे कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा। इसकी वजह से विभिन्न रजिस्ट्री कार्यों को लेकर पहुंच रहे लोगों निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
अधिवक्ता संघ/दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की तरफ से लिखित रूप से आदेश को वापस लेने के बाद ही जिले के सभी तहसीलों में रजिस्ट्री के कार्य में लगे दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर जारी धरना को खत्म करेंगे।
इसकी मुख्य वजह जिलाधिकारी के आदेश के बाद से बैनामा कराने में काफी परेशानी आ रही है। क्योंकि जिले में अभी भी कई खतौनियों का अंश निर्धारण हुआ ही नहीं है। ऐसे में अंश का निर्धारण गलत होने से बैनामा कराने वाले क्रेता और विक्रेता परेशान हो रहे है।
इसको लेकर राइफल क्लब परिसर में एडीएम वेद सिंह चौहान से संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इसपर उन्होंने जल्द ही इस समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सत्येंद्र पांडेय, संजय कुमार तिवारी, रविंद्र सिंह, अधिवक्ता आनंद कुमार पांडेय, ललन सिंह आदि मौजूद रहे।