मुहम्मदाबाद। स्व. सलामत अली अंसारी मेमोरियल नाइट क्रिकेट कैनवस एपीएल प्रतियोगिता का फाइनल ग्राम अदिलाबाद में अदिलाबाद ए एवं बी टीम के बीच खेला गया। इसमें बी टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
अदिलाबाद की बी टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। अदिलाबाद ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 40 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बी टीम ने छठे ओवर में आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब शहादत अली अंसारी को दिया गया जबकि मैन ऑफ द सिरीज का खिताब मिर्जा फहीम बेग़‘शीबू’ ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अमीर हमजा थे। विशिष्ठ अतिथि पड़ैनिया गांव के पूर्व प्रधान लक्ष्मण यादव और पत्रकार वसीम रजा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्द्धन किया।
मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को पुरस्कृत करने के बाद कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। टूर्नामेंट के अध्यक्ष मुहम्मद हुसैन ने विजेता टीम को बधाई और उप विजेता टीम को खेल में रह गई त्रुटि को दूर कर लक्ष्य को प्राप्त करने की नसीहत दी। मुख्य अतिथि अमीर हमजा एवं प्रधान नूरैन अंसारी को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अदिलाबाद ए टीम के कप्तान फ़राज ख़ान% विक्की%, मिर्जा रागिब बेग, नाहिद जमाल, मिर्जा सरफ़राज बेग, जिम्मी, मुन्ना राईनी, परवेज अहमद, नवाज हुसैन, शहबाज हुसैन, शाहिद अली, मिर्जा आमिर बेग, डॉ. तारिक़ अजीज, हबीबुल्लाह अंसारी, अबरार, चंदन ने योगदान दिया। पूर्व प्रधान खुर्शीद अहमद अंसारी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।