फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने ईओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका कार्यालय में निरीक्षण करते अपर आयुक्त वाराणसी मंडल जितेन्द्र मोहन सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त जितेंद्र मोहन सिंह ने शनिवार को तहसील, विकास खंड एवं नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों के बारे में स्पष्ट जानकारी न दे पाने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अपर आयुक्त वाराणसी मंडल जितेंद्र मोहन सिंह सबसे पहले तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ- सफाई के अलावा कार्यालय में रखी पत्रावलियों को देखा। इसके बाद वे खंड विकास कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से शौचालयों और आवासों के निर्माण में हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बूर से नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन स्पष्ट जवाब न मिलने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कड़ी नाराजगी जताई। अपर आयुक्त का कहना था कि तहसील एवं विकास खंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक मिली। हालांकि में नगर पालिका परिषद कार्यालय में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें