आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी पर गाजीपुर और मऊ पुलिस ने गैंगस्टर कायम किया है। कोर्ट की ओर से गैरजमानती वार्ट जारी हो चुका है। हाजिर न होने के चलते पुलिस मुख्तार की पत्नी की कई संपत्तियों की कुर्की की जा रही है।
इससे पहले बीते दिनों पुलिस ने लखनऊ में दो अवैध संपत्तियों को कुर्क किया था। तब मुख्तार अंसारी के सहयोगी भीम सिंह की जमीन पर ये कार्रवाई हुई थी। लखनऊ में भीम सिंह के आवास और एक जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी।