फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की हत्या के तीन आरोपी फंदे में

Sat, 09 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
भोलू गैंग के दो बदमाशों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हुरमुचपुर में पिछले दिनों सेल्समैन गोविंद यादव की गोली मारकर हत्या के तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार की रात हाजीपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात दुकान में सो रहे देशी शराब के सेल्समैन गोविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सेल्समैन के भाई नंदलाल ने सेल्समैन राजाराम, खाना बनाने वाले कपिलदेव तथा चंदन उर्फ छोटू को नामजद किया था। पुलिस टीम गुरुवार की रात हाजीपुर चट्टी  पर गश्त कर रही थी।

तभी  मुखबीर से सूचना मिली कि नामजद आरोपी सड़क किनारे खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस वहा पहुची तो देखते ही तीनों भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राजाराम ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर शराब की दुकान में बोरा में छिपाकर रखा गया तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन



 थानाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजाराम ने बताया कि शराब मालिक ने उसे हटाकर गोविंद को सेल्समैन बना दिया था जिससे उसकी कमाई बंद हो गयी थी। और मालिक को फायदा होने लगा था।उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की गई। इस घटना में कपिलदेव और चंदन ने उसका साथ दिया था।पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें