गाजीपुर से पहली लंबी दूरी की ट्रेन दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। राजा सुहेलदेव राजभर एक्सप्रेस नामक यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन तक चलेगी। रेल राज्य मंत्री 13 अप्रैल की शाम सिटी स्टेशन से रवाना करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल और सीनियर डीईएन राहुल श्रीवास्तव सिटी स्टेशन पहुंचे।
उन्होंने बताया कि रेल राज्यमंत्री नई ट्रेन को रवाना करेंगे। नई ट्रेन में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफार्म नंबर के पास बिछाई जा रही पाइप लाइन, टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया। पूछताछ केंद्र के पास लगे आरक्षण बोर्ड को चौड़ा करने को कहा।
अधीक्षक कार्यालय की टूटी कुर्सियों बदलने का निर्देश दिया। उद्घाटन समारोह के स्टेज, स्टेशन की सफाई, आरओ प्लांट का जायजा लिया। मुकुल अग्रवाल, एसएन दूबे, रामायन सिंह यादव, केके मिश्रा, आरपी पांडेय साथ रहे।
ट्रेन का शेड्यूल -गाजीपुर से ट्रेन संख्या 22419 मंगल, गुरुवार, शनिवार को शाम 5.30 बजे रवाना होगी और सुबह 8.30 पर आनंद विहार े पहुंचेगी। आनंद विहार से बुध, शुक्र और रविवार को ट्रेन संख्या 22420 शाम 6.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.05 पर गाजीपुर पहुंचेगी।