फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा के नुक्कड़ नाटक में मारपीट, दो नामजद सहित पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना में शनिवार को भाजपा की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान मारपीट का मामला सामने आया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि सिधौना निवासी भाजपा कार्यकर्ता संदीप यादव ने बताया कि कार में सवार लोगों ने बाहर निकलकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे कलाकारों की ओर भी कार चढ़ाने का प्रयास किया।
संदीप यादव ने बताया कि बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने दोबारा उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता संदीप यादव की तहरीर पर गोपालपुर निवासी गोलू और पवन के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें