नंदगंज। पुलिस ने शुक्रवार की रात हवाई फायरिंग करने वाले एक आरोपी को दवोपुर के पास से तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी नैसारे निवासी अभिषेक पांडेय को दवोपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचे और एक कारतूस बरामद हुआ। नैसारे गांव निवासी दानिश शाह ने बीते 23 अप्रैल को तहरीर दिया था कि गांव निवासी अभिषेक पांडेय सहित दो ने मारापीटा, गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी के साथ फायर किया था। थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।