कटरियां गांव में सियाराम शर्मा को चेक प्रदान करते प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर व
गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार की देर शाम पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा कटरिया गांव पहुंचे। मृतका के शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति का प्रमाण पत्र एवं नवरन परजर तक कृषि के लिए भूमि पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस मौके पर पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त दिया कि सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, एडीएम दिनेश कुमार, एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद