फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू हत्याकांड का आरोपी हत्थे चढ़ा

Sat, 23 May 2015 11:39 PM IST
गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव की वनवासी बस्ती में शुक्रवार की देर शाम हुई लालू वनवासी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में आरोपी अर्जुन वनवासी को शनिवार शाम खरबाडीह से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मलिकपुरा वनवासी बस्ती में शुक्रवार की देर शाम झाड़फूंक को लेकर अर्जुन वनवासी, सुमेर और टुन्नू  ने धारदार हथियार से हमलाकर लालू वनवासी की हत्या कर दी थी।  मामले में मृतक के पुत्र पंकज वनवासी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज  कराई थी।
शनिवार शाम थानाध्यक्ष शादियाबाद रुद्रभान पांडेय ने हत्यारोपी अर्जुन को मनिहारी खड़वाडीह से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद किया गया। पुलिस अभी फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी अर्जुन ने भाई टुन्नू और पिता सुमेर के साथ मिलकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें