फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर धरना दिया

Sat, 23 May 2015 11:34 PM IST
गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर छठवें दिन शनिवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया। सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि शासन प्रशासन की तरफ से संघ के औचित्यपूर्ण मांगपत्र पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि निदेशालय पदोन्नति आदेश एवं समायोजन आदेश की आड़ में उत्पीड़न करना चाहता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली जून तक आठ सूत्री मांगों पर विचार न होने की स्थिति में 2 से महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा।  जब तक संघ की मांगें मान नहीं ली जाती है तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। इस अवसर पर मुहम्मद इसदाक, कन्हैया चौबे, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, भुल्लन राम, हेमंत, आनंद प्रकाश अग्रवाल, शशिभूषण सिंह, शाहनवाज अंसारी, जनार्दन राय, गुलाम किबिया अंसारी, चंदा दुबे, विजयप्रताप
सिंह, मुहम्मद फैजुद्दीन सिद्दीकी, प्रमोद सिंह, धीरेन्द्र सिंह, मणिन्द्रनाथ, काशीनाथ, रविकांत चौधरी, सुनील उपाध्याय आदि उपस्थित थे। धरना का संचालन शिवबली मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें