फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लेखपाल निलंबित, एक अन्य से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बडवाल ने रिश्वतखोरी करने वाले लेखपालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को उन्होंने सैदपुर तहसील के दादरा दरबेपुर के लेखपाल शिवचरण यादव को निलंबित कर दिया। वहीं भीमापार के लेखपाल शैलेंद्र यादव को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

दादरा दरबेपुर गांव की अप्सरा अंसारी ने अपने यहां के लेखपाल से सुविधा शुल्क के बल पर सांठगांठ कर अनियमित तरीके से फर्जी आय प्रमाणपत्र बनवा कर आंगनबाड़ी की नौकरी पा ली।
शिकायत मिलने पर हुई जांच में प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर प्रमाणपत्र जारी करने वाले लेखपाल शिवकरण यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद अप्सरा की आंगनबाड़ी पद पर हुई नियुक्ति भी खतरे में पड़ गई है। सैदपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी अब उनके प्रपत्रों के साथ नई नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों के आवेदन के शैक्षिक और अन्य प्रमाणपत्रों की एक बार पुन जांच करेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह भीमापार गांव के लेखपाल शैलेंद्र यादव के विरुद्ध वहां की शुभवंती देवी ने तहसील समाधान दिवस पर शिकायत की थी कि उनकी आबादी की घरौनी पर धन वसूली के लिए दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया है।
नाम दुरुस्त करने के लिए लेखपाल मोटी रकम मांग रहा है। ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बडवाल ने जांच में आरोप सही मिलने पर लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें