फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर के सामने खेल रही मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। जीवनपुर में घर के सामने रविवार की शाम खेल रही मासूम बच्ची पिकअप की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनियंत्रित पिकअप बच्ची को कुचलने के बाद आगे एक विद्युत पोल से टकरा गए, जिसके चलते चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

नोनहरा थानाक्षेत्र के चंद्रशेखर पासवान की बेटी शिवांगी (8) अपने नाना राजकुमार पासवान के यहां जीवनपुर में रहती थी, जिसका इस बार कक्षा दो में दाखिला कराना था। परिवार के लोगोें के मुताबिक शाम करीब छह बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रहे पिकअप की चपेट में आ गई। पिकअप बच्ची को रौंदते हुए आगे विद्युत पोल से टकरा गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें