इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर कोतवाली पहुंचे। जहां शव देखकर दहाड़े मारकर बिलखने लगे। वहीं दोनों गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और रोते-बिलखते परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।