फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस पलटी, चार यात्री घायल

विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवत गांव के पास खेत में पलटी बस। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद/सिधागरघाट। कोतवाली क्षेत्र के सुरवत गांव स्थित पुलिया के पास सोमवार को सड़क के बीचो-बीच गड्ढे में पहिया पड़ने से तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।
विज्ञापन

कासिमाबाद से एक निजी सवारी मिनी बस करीब 30-40 यात्रियों को लेकर मऊ जा रही थी। सुरवत गांव के आगे पुलिया से जैसे ही कुछ दूरी पर बस पहुंची। उसका अगला हिस्सा सड़क के बीचो-बीच गड्ढे में जा पड़ा। अभी चालक कुछ समझ पाता तब-तक बस अनियंत्रित होरक खेत में पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बस में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। चार यात्रियों को मामूली चोटें आई। ग्रामीण उन्हें स्थानीय डाक्टर के पास उपचार के लिए लाए जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को घर भेज दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें