फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के बल पर हम सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम

विज्ञापन
भाजपा के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में मतदाता पुनर्निरीक्षण पर गहन चर्चा करने भाज - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को हुई। इसमें जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी गाजीपुर के कर्मठ तथा परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर सभी चुनौतियों का सामना करने में सबल सक्षम हैं। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में विशेष रूप से ध्यान देना है कि किसी भी वयस्क व्यक्ति जो मताधिकार का मानक पूर्ण करते हों उनका नाम सूची में पड़ने से न छूटे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, मंत्री राजेश राजभर तथा क्षेत्र समिति के सदस्य प्रो. शोभनाथ यादव को सम्मानित कर उनको बधाई दी गई। बैठक का वृत्त वाराणसी जिले के निवासी मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने लिया। इस मौके पर नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, मुराहू राजभर, जितेन्द्रनाथ पांडेय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,अवधेश राजभर, रमेश सिंह, रुद्रा पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, राकेश यादव, सुमित तिवारी, हरेन्द्र यादव,अखिलेश सिंह, लालसा भारद्वाज, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, हरदेव कुशवाहा, अजीत सिंह, संकठा मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें