फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अभय सिंह मंत्री, मधु यादव को मातृशक्ति का दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्रीड़ा भारती गाजीपुर की बैठक रविवार को गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबीपुर में हुई। संस्था के जिलाध्यक्ष संजय राय ने पूर्व जिलामंत्री अमित सैनी को जिला इकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। डॉ. सच्चिदानंद सिंह व अमरजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

अभय सिंह को सर्वसम्मति से जिलामंत्री मनोनीत किया गया। आलोक सिंह और जयशंकर यादव को सहमंत्री मनोनीत किया गया। जिला प्रभारी और प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख अमित कुमार सिंह ने क्रीड़ा भारती में विभिन्न आयामों के महत्व के विषय में बताया। मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकीं मधु यादव को मातृशक्ति आयाम के जिला प्रमुख पद के लिए अनुमोदित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके बाद मधु यादव ने मातृशक्ति आयाम में डॉ. सुधा सिंह व बृजबाला सोनी को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलामंत्री अभय सिंह ने आनंद यादव को क्रीड़ा केंद्र प्रमुख, बिपूज कुशवाहा को योग प्रमुख और डबलू कुमार को दिव्यांग प्रमुख का दायित्व दिया। शिवम दूबे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण और स्वदेशीय खेलों को बढ़ावा देना है। प्रिया सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर सरिता यादव, ममता यादव, बिंदु राजभर, अलका मौर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें