गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया है। निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक अब्दुल वसीम को पीआरओ से विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। जबकि निरीक्षक अनुराग कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक तैनात किया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक कौशलेंद्र कुमार को थाना नोनहरा, सुरेंद्र कुमार दुबे को थाना भांवरकोल, पवन कुमार को एसआई दिलदारनगर, अशोक कुमार राय को थाना नोनहरा, चौकी जेल प्रभारी धीरेंद्र कुमार ओझा को सैदपुर कोतवाली में तैनात किया गया। जबकि हुरमुजपुर चौकी प्रभारी कुलदीप शर्मा को सैदपुर कोतवाली, देवरिया चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी को थाना बिरनो और पुलिस लाइन में तैनात सुनील तिवारी को सदर कोतवाली में तैनात किया गया है। इसके साथ ही नोनहरा थाना के अमित कुमार सिंह को भांवरकोल थाना तथा नोनहरा थाने में तैनात रामकुमार ओझा को बिरनो और सादात थाना में तैनात विष्णु प्रताप गौतम को नोनहरा थाने में तैनात किया गया।