फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से टूटी पुलिया, आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। गाजीपुर- वाराणसी फोरलेन से पहाड़पुर, बड़हरा सगरा, कुर्बानसराय होते हुए मौधिया जाने वाले मार्ग स्थित सगरा चट्टी के समीप देवकली पंप केनाल माइनर पर बनी पुलिया करीब 7-8 माह से टूट जाने से आवागमन ठप है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अशोक यादव ने बताया उक्त पीच मार्ग पर कई दर्जन गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पुलिया टूट जाने से किसी तरह जान जोखिम में डालकर साइकिल और बाइक सवार आर- पार होते हैं, लेकिन ट्रैक्टर, कार और अन्य चार पहिया वाहन 15-20 किमी घूमकर आते जाते हैं, जो काफी कष्ट दायक है। किसानों के लिए सर दर्द बना हुआ है। पुलिया मरम्मत के लिए कई बार संबधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन उपेक्षापूर्ण रवैए के चलते आज तक समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। जिपं पूर्व सदस्य ने चेताया कि अगर आवागमन की समस्या को देखते हुए पुलिया का शीघ्र निर्माण नहीं कराया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें