फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शराब पीकर घर पहुंचे युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव स्थित आवास पर शराब पीकर पहुंचे एक युवक की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर युवक की मां ने पुत्र को जहर देकर मारने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
देवली गांव निवासी जयप्रकाश गिरी (35) शराब का आदी था। बुधवार की सुबह घर से खाना पीना खाकर शराब पीने के लिए सलामतपुर गया था। शराब पीकर घर लौटा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां जठरानी देवी ने बताया कि जयप्रकाश गिरी लंबे समय से शराब पी रहा था। इसी के चलते घर में कलह होती थी। उसकी पत्नी पूनम गिरी दो वर्ष से उससे अलग रह रही है। एक बच्चे को लेकर बनारस में मजदूरी करती है।
विज्ञापन

उसकी सात वर्षीय पुत्री यहीं रहती है। मां ने आशंका जाहिर की कि बेटे को किसी ने जहर दे दिया है। प्रभारी कोतवाल राकेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें