फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फर्जी दरोगा बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लंका इलाके में फर्जी दरोगा बनकर वसूली करने वाले को कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने लंका से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसके खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति वर्दी पहनकर और पुलिसिया रौब दिखाकर लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद जाल बिछाया गया और मौके पर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान वह किसी भी थाने या विभाग से जुड़ा नहीं पाया गया। एसपी सिटी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सत्येंद्र पांडे निवासी ग्राम जमालपुर, लोटन इमली है। आरोपी के पास से पुलिस जैसी वर्दी और अन्य सामान बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें