फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 13 लाख से ज्यादा मतदाताओं की फिर शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले जिले के करीब 46.8 प्रतिशत मतदाताओं का फिर से सत्यापन किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला प्रशासन को प्रेषित वोटर लिस्ट में जिले में करीब 13 लाख 25 हजार 998 मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम और पिता का नाम एक समान है। इस वजह से इन मतदाताओं की स्थिति संदिग्ध मानी जा रही है और अब इनकी आधार कार्ड से सघन जांच कराई जा रही है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से भेजी गई सूची के आधार पर जिले के सभी ब्लॉकों में सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर उनके आधार कार्ड मंगवाए जा रहे हैं। आधार संख्या के अंतिम चार अंकों का मिलान किया जा रहा है। यदि आधार नंबर अलग-अलग पाए गए तो ऐसे मतदाताओं के नाम सुरक्षित रहेंगे, लेकिन आधार नंबर समान मिलने पर डुप्लीकेट वोटर मानकर नाम काटे जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह भी संभव है कि कई मतदाताओं के नाम और पिता का नाम संयोगवश समान हों और वे वास्तविक मतदाता हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें