फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मित्र की मौत की सूचना पर गांव आ रहा युवक घायल

विज्ञापन
खडहरा गांव में शोकाकुल मृतक अशोक बिंद के परिजन। संवाद
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव निवासी अशोक बिंद (45) की चेन्नई के बेलारी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, मित्र की मौत की सूचना मिलते ही हरियाणा से गांव के लिए रवाना हुआ रमेश बिंद उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

खड़हरा गांव निवासी हरिहर बिंद ने बताया कि अशोक बिंद चेन्नई के बेलारी स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी मौत हो गई। साथ में रह रहे मजदूर साथियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एंबुलेंस से शव को गांव भिजवाया।
सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में टौस नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, खड़हरा गांव के ही रमेश बिंद, जो हरियाणा में मजदूरी करते हैं, मित्र की मृत्यु की सूचना पर बस से गांव लौट रहे थे। उन्नाव में सोमवार को एस्क्सप्रेस वे पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गया। उनकी पत्नी रीता देवी ने बताया कि वीडियो कॉल पर बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि रमेश की हालत अब ठीक है और वह जल्द ही गांव पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें