फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के डीजे संचालकों की बैठक सोमवार को कोतवाली परिसर में हुई। कोतवाल श्यामजी यादव ने कहा कि क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में निर्धारित मानकों और समय-सीमा का पालन अनिवार्य है। विशेष रूप से रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित है, जिसका सख्ती से पालन किया जाए। होली के अवसर पर अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे। बड़े कार्यक्रमों के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 26 डीजे संचालक पंजीकृत हैं। बिना पंजीकृत संचालकों को भी चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे संचालक शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं। ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उपकरण जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें