फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक को मारपीट कर घायल किया, चार के िखलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। पुरानी रंजिश में युवक को घेर कर मारने-पीटने और बाइक क्षतिग्रस्त करने का मामला मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने गांव के ही चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर घायल को सीएचसी लाया।
विज्ञापन

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पट्टी भोपाल राय गहमर निवासी सन्नी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत नौ जून की देर रात करीब एक बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए लाइन लगाने गए थे। नींद आने के कारण गांव के पट्टी मैगर राय, खेलूराय की तरफ बाइक से घूमने निकल गए।
चार युवकों ने गहमर पट्टी खेलूराय में रोक लिया और धारदार हथियार व कट्टे की मुठिया से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर बाइक क्षतिग्रस्त कर मरा समझकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें