मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर ढ़ोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन के बीच मुहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत परसा गांव के सामने रविवार की सुबह मालगाड़ी से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बरेसर थानांतर्गत चकजैनब ग्रामसभा सुरजीपट्टी निवासी छोटेलाल प्रजापति (23 वर्ष) ने सुबह आठ बजे परसा क्रासिंग के पास मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। वह घटना से पहले अपनी मोबाइल से फेसबुक पर एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने कहा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस प्रशासन मेरे परिवार को फंसाए न। वह अपने चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। इसकी पांच बहनें भी हैं। छोटेलाल का अभी विवाह नहीं हुआ था। मृतक जिला मुख्यालय पर एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर रहता था और डिस लगाने का काम करता था। युवक की मौत के बाद उसकी मां दुर्गावती और पिता जगरनाथ्र का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।