कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गास्थान गांव निवासी एक युवक शुक्रवार को साले सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
कोतवाल राज नारायण ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के दुर्गास्थान गांव निवासी फिरोज अंसारी ने तहरीर देकर जानकारी दी कि बीते 12 मार्च को बलिया जनपद के गड़वार थाना के रतसड़कला निवासी साला अफसर जमा, जीशान, जैनब परवीन एवं एक लाख एक साथ आए और घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने का कारण पूछा तो सभी लोग मिलकर मारने- पीटने लगे। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।