फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रक निकला तो दूसरा फंसा

Mon, 16 Jan 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
टीबी रोड पर गहमर के पास सड़क पर लगा जल जमाव के बीच धंसा ट्रक।
विज्ञापन
ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर बने गड्ढे आए दिन वाहनों की रफ्तार रोक रहे हैं। खुदरा-पथरा के पास रविवार की दोपहर बाद एक ट्रक के फंसने से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। दूसरे दिन सोमवार को ट्रक चालकों ने श्रमदान कर मार्ग के गड्ढे में ईंट को भरा। बावजूद इसके फंसा ट्रक नहीं निकल सका। दोपहर में एसओ ने जेसीबी से फंसे ट्रक को निकलवाकर आवागमन सुचारु कराया, लेकिन एक घंटा बाद ही दूसरा ट्रक फंसने से पुन: आवागमन ठप हो गया। परेशान ट्रक चालकों ने जेसीबी से फंसे ट्रक को हटवाया। इसके बाद शाम छह बजे एक तरफ से आवागमन चालू हुआ। 
विज्ञापन


करहिया से गहमर के मध्य लगभग चार किलोमीटर तक टीबी मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो गया है। खुदरा-पथरा गांव के पास जलनिगम की भूमिगत पाइप लीक कर रही है। इसकी वजह से आपूर्ति के दौरान सड़क पर मौजूद गड्ढों में पानी भर जा रहा है। 

रविवार की शाम करीब तीन बजे पानी भरे गड्ढे में एक ओवरलोड ट्रक फंस गया, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते मार्ग पर ट्रकों की लाइन लग गई। बिहार से आने छोटे चारपहिया वाहन गहमर, मनिया, पचौरी भदौरा लिंक मार्ग से होकर गाजीपुर आते हैं और गाजीपुर की तरफ आने वाले वाहन भी इन्हीं मार्गों से निकलते हैं। जाम में फंसे होने के कारण पूरी रात ट्रक चालक भूख-प्यास से परेशान रहे। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह चालकों ने श्रमदान कर गड्ढे में ईंट का टुकड़ा डालकर फंसे ट्रक को निकालना चाहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर 12 में एसओ ने जेसीबी से फंसे ट्रक हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का निकलना शुरु हुआ, लेकिन एक घंटा बाद पुन: दूसरे ट्रक के फंसने से आवागमन ठप हो गया। परेशान ट्रक चालकों दोबारा गड्ढा में ईंट का टुकड़ा डालकर शाम छह बजे जेसीबी से फंसे ट्रक को निकलवाया। इसके बाद एक तरफ से आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान काफी लोग रास्‍ते में फंसे रहे। इस संबंध में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि  संबंधित विभाग को निर्देश देकर लीकेज पाइप को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें