फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किशोर को सांप ने डसा, झाड़ फूंक के चक्कर में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे क्वार्टर में बुधवार की रात सो रहे किशोर को सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए अमवा सत्ती स्थान पर ले गए। झाड़-फूंक के चक्कर में उसकी माैत हो गई। करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर प्रमोद रावत सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। वह स्टेशन के पास रेलवे क्वार्टर में परिवार के साथ रहते हैं। छोटा पुत्र अर्जुन रावत (14) कमरे में सो रहा था। देर रात सांप ने उसके जांघ के पास डस लिया।
विज्ञापन

नींद खुलने पर किशोर ने उल्टी की। परिजन ने देखा कि किशोर के जांघ पर सर्प ने डंस लिया था। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए अमवा स्थित सत्ती स्थान लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मऊ स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
अर्जुन दो भाई में सबसे छोटा था। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें