फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को हुई भाजपा सोशल मीडिया और आईटी विभाग की संयुक्त बैठक में सरकार की योजनाओं, नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तय की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा आईटी विभाग के राष्ट्रीय सह संयोजक और पश्चिम बंगाल प्रभारी उज्जवल पारिख ने कहा कि हमारा प्रयास सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विगत पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो बदलाव हुआ वो देखने को मिले। वह उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन

कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा संगठन के अभिन्न अंग आईटी और सोशल मीडिया विभाग की महत्ता आज के वर्तमान परिस्थितियों मे बढ़ गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की 2014 और 2017 के बाद जनपद के विकास का जो आधार भूत संरचना मजबूत हुई है उसे जनता के बीच ले जाने की जरूरत है और वह कार्य शोसल मीडिया और आई टी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने कहा कि यह जनपद के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते कहा कि समय आ गया है कि जनता इस बात का फैसला करेगी कि राम मंदिर बनाने वाले सत्ता में आयेंगे या राम सेवकों पर गोलियां चलवाने वाले, इस परिस्थिति में हम आईटी और सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें