फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्दाम ने अलग-अलग भार वर्ग में जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में क्षेत्र के किक बाक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक प्राप्त करने के साथ ही बेस्ट रेफरी का अवार्ड जीतकर जिले का ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में बीते 27 से 30 दिसंबर तक नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित थी। इसमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सेवराई तहसील क्षेत्र के भक्सी गांव निवासी सद्दाम खान ने किक बाक्सिंग के अलग-अलग भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा मोहम्मद इसरार खां को बेस्ट रेफरी के पुरस्कार से नवाजा गया। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं टेक्निकल डाइरेक्टर वसीम खान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में प्रदेश को 14 स्वर्ण, सात रजत एवं छह कांस्य पदक जीतने का गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें