गाजीपुर। पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार पीड़ितों का मेडिकल तीन डाक्टरों का पैनल करेगा। सीएमओ ने जिला अस्पताल के सीएमएस को बोर्ड में कम से कम तीन डाक्टरों को शामिल करने के लिए पत्र लिखा है। इधर, पीड़ितों ने वीडियो रिकार्डिंग के साथ मेडिकल कराने की मांग की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर नूरपुर गांव पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री से पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पत्रक सौंपकर मुकदमा वापस कराने की मांग की थी। साथ ही वीडियो रिकार्डिंग के साथ पुन: मेडिकल कराने की गुहार लगाई थी। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त और जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ ने सीएमएस को पत्र भेजकर मेडिकल बोर्ड गठित करने को कहा है। साथ ही मेडिकल बोर्ड में कम से कम तीन डाक्टरों का पैनल भी शामिल करने को कहा है, जिससे पूरी निष्पक्षता के साथ पीड़ितों का मेडिकल हो सके। इधर पीड़ित परिवार ने रि-मेडिकल वीडियो रिकार्डिंग के साथ कराने की मांग की है। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि मेडिकल बोर्ड गठित करने का पत्र सीएमएस को भेज दिया गया है। साथ ही पैनल में कम से कम तीन डाक्टरों को शामिल करने को कहा गया है।